SBI का नया नियम: SBI खाता धारकों के लिए साल की सबसे बड़ी खबर!

1332

.

दरअसल इस बार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। SBI के नए नियमों के अनुसार आपके अकाउंट में न्यूनतम बैंलेस की राशि बैंक ने तय कर दी थी। इस नियम को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सवालों के घेरे में आ गया था। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इन नियमों में छूट दी है। अब वो कुछ खातों में से ये शर्त हटाने जा रहा है।

SBI के मुताबिक वो अपने खाताधारकों को मंथली बैलेंस बनाए रखने के नियम से कुछ छूट दे रहा है। SBI के नियम में बदलाव के बाद अब स्मॉल सेविंग्स, बैंक अकाउंट्स, बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट्स और जन धन अकाउंट या फिर हाल ही में सरकार की योजना प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए खातों में ये छूट दी गई है। SBI ने एक ट्वीट के जरिए यह बात कही है।

SBI के नए नियमों के मुताबिक छह महानगरों में लोगों को अपने खाते में कम से कम 5 हजार रुपए रखने होंगे दूसरी तरफ शहरी और अर्ध-शहरी शाखाओं के लिए न्यूनतम राशि की सीमा 3 हजार रुपए और 2 हजार रुपएतय की गई है। ग्रामीण इलाकों की शाखाओं में न्यूनतम राशि 1,000 रुपए तय की गई है।

नियम के अनुसार SBI के बचत खाता धारकों को हर महीने के अनुसार इस न्यूनतम राशि को अपने खाते में रखना ज़रूरी होगा और ऐसा नहीं होने पर उन्हें 20 रुपये ग्रामीण शाखा में जमा करने होंगे। महानगरों के लिए ये राशि 100 रुपए होगी।

SBI ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि, “महानगरों में अगर खातों में उपलब्ध राशि न्यूनतम बैलेंस के मुकाबले 75 फीसदी से अधिक कम होगी तो 100 रुपए जुर्माना और इस पर सर्विस टैक्स जोड़कर वसूला जाएगा।”