वाराणसी : रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य ने किया बरेका का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

BLW varanasi news - रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य राधेरमण ने बनारस रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Sat, 16 Jul 2022 17:01:09 - By : CHIEF EDITOR

वाराणसी : अपर सदस्य रेलवे बोर्ड, ट्रैक्शन राधेरमण ने बनारस रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्पादन गतिविधियां, निर्माण सुविधाओं व परियोजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से इनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। अपर सदस्य ने बरेका परिसर की विभिन्न कार्यशालाओं को देखा। उन्होंने न्यू लोको असेंबली शॉप, लोको फ्रेम शॉप, लोको टेस्ट शॉप ,न्यू ब्लॉक शॉप पहुंचकर रेल इंजन के उत्पादन का काम देखा। इस दौरान अधिकारियों से कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने कीर्ति कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं से अवगत हुए। विभागाध्यक्षों से गहन चर्चा की। वर्तमान में चल रही व भविष्य में शुरू होने वाली परियोजनाओं के बारे में जाना। समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से परियोजनाओं को पूरा कराने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य विद्युत इंजीनियर राजेश कुमार राय, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ, मुख्य विद्युत इंजीनियर लोको एमके गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, विद्युत लोकोमोटिव पीपी राजू, मुख्य विद्युत इंजीनियर, निरीक्षण, अनंत सदाशिव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर, लोको, अरुण कुमार शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर अपर सदस्य/ट्रैक्शन, रेलवे बोर्ड श्री राधे रमण ने बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्यों सर्वश्री बी.डी. दुबे, नवीन सिन्हा, सुशील कुमार सिंह, आलोक वर्मा एवं विनोद सिंह ने मुलाकात कर कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर वार्ता की साथ ही ज्ञापन सौपा वहीं महासचिव श्री हरिशंकर यादव के नेतृत्व में अन्य पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों के हित से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की एवं ज्ञापन सौपाI

वाराणसी : बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या

वाराणसी : सार्थक फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल व भोजन का वितरण

मिर्जापुर: विहिम गौ रक्षा संगठन को धारदार बनाने और प्रांतीय अधिवेशन के लिए बुलाई गई बैठक-मनोज प्रजा.

वाराणसी : सराफा कारोबारी को लूटने की कोशिश, सीसीटीवी पर नजर पड़ते ही भाग निकले बदमाश

वाराणसी: रामनगर- पंखे से लटकता मिला युवक का शव, सदमे में परिवार