कानपुर : भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप संजय सिंह का किया सम्मान

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये नीचे क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लि‍ये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।

Sun, 08 May 2022 13:52:20 - By : SANDEEP KR SRIVASTAVA

कानपुर: चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 अप्रैल से 1 मई के बीच संपन्न हुई, अखिल भारतीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में संजय सिंह ने 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किये। गोविंद नगर विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले अरमापुर के निवासी संजय सिंह ने गोला फेक, डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

उन्होंने सीनियर वर्ग की स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। उनके वर्ग में विभिन्न प्रदेशों के करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इससे पूर्व संजय सिंह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक अपने नाम कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी

इसी क्रम में जनता के सबसे लोकप्रिय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने संजय सिंह का सम्मान कार्यक्रम कर के उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने बताया कि ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। यह हमारे शहर एवं विशेष रूप से हमारी गोविंद नगर विधानसभा का गौरव है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, नगर पार्षद दीपक सिंह, अभिनव दीक्षित, धर्म दुबे, राजा पंडित, आकाश सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

वाराणसी : बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या

वाराणसी : सार्थक फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल व भोजन का वितरण

मिर्जापुर: विहिम गौ रक्षा संगठन को धारदार बनाने और प्रांतीय अधिवेशन के लिए बुलाई गई बैठक-मनोज प्रजा.

वाराणसी : सराफा कारोबारी को लूटने की कोशिश, सीसीटीवी पर नजर पड़ते ही भाग निकले बदमाश

वाराणसी: रामनगर- पंखे से लटकता मिला युवक का शव, सदमे में परिवार