VARANASI NEWS : पुलिस लाइन बैरक में लटकता मिला 55 वर्षीय आरक्षी का शव, पुलिस कर रही जांच
हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये नीचे क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लिये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।
Wed, 22 Sep 2021 19:46:36 - By : AAKASH TIWARI
VARANASI NEWS : आज बुधवार की सुबह 55 वर्षीय आरक्षी का शव प्रथम तल से सीढ़ी के सहारे नायलॉन की रस्सी से लटकता हुआ पुलिस लाइन के आदर्श बैरक में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरक्षी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा आरक्षी को मृत घोषित कर दिया गया।
पहुंचे एसीपी रत्नेश्वर सिंह ने बातचीत में बताया कि, मृत आरक्षी आरक्षी बब्बन राम (55) पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ राम बलिया जिले के ग्राम छाता थाना बांसडीह के निवासी थे और शराब पीने के आदि थे। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षी को रात में फोन पर गाली गलौज करते हुए देखा गया था। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है की आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।